Bijnor News: गर्भवती की मौत के मामले में डॉक्टर समेत पांच पर मुकदमे के आदेश
बिजनौर, अक्टूबर 10 -- Bijnor News: गर्भवती महिला की इलाज के दौरान मौत के मामले में मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रीति चौधरी ने डॉक्टर समेत पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर विवेचना करने के आदेश दिए हैं। महिला के पति ने चिकित्सकों पर इलाज में लापरवाही बरतने और गलत दवा देने का आरोप लगाया था। मामले में न्यायालय ने थानाध्यक्ष नहटौर को रिपोर्ट दर्ज करने के आदेश दिए हैं। नहटौर के मोहल्ला नकटा बागबान छापेग्रान निवासी विपिन कुमार पुत्र बाबूराम सिंह ने न्यायालय में प्रार्थना पत्र देकर बताया कि वह 25 अप्रैल 2026 को अपनी गर्भवती पत्नी भावना को इलाज के लिए विमला नर्सिंग होम ले गया था। वहां डा. राजकुमार और उनकी पत्नी डा. लक्ष्मी ने भावना को भर्ती कर इंजेक्शन लगाए और बोतल चढ़ाकर इलाज शुरू कर दिया। विपिन के मुताबिक, कुछ देर बाद भावना की तबीयत बिगड़ने लगी। उ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.