Bijnor News: गन्ने के दाम 500 रुपये कुंतल घोषित करने की मांग
बिजनौर, अक्टूबर 22 -- Bijnor News: भाकियू अराजनैतिक के राष्ट्रीय प्रवक्ता धर्मेंद्र मलिक एवं युवा विंग के प्रदेश अध्यक्ष चौधरी दिगंबर सिंह ने लखनऊ सचिवालय में अपर मुख्य सचिव गन्ना एवं आबकारी वीना कुमारी से मुलाकात कर किसानों के बकाया गन्ना भुगतान, बिलाई शुगर मिल से जुड़े भुगतान तथा पेराई सत्र शुरू होने से पहले गन्ने का मूल्य 500 प्रति क्विंटल घोषित करने की मांग उठाई। गुरुवार को दिगम्बर सिंह ने अपर मुख्य सचिव को बिलाई शुगर मिल को गन्ना न देने के किसानों के निर्णय और उनके आक्रोश से अवगत कराया। उन्होंने कहा कि भुगतान न होने की स्थिति में किसान बिलाई शुगर मिल को गन्ना देने के बजाय जिलाधिकारी कार्यालय पर गन्ना डालने को मजबूर होंगे। उन्होंने मिल से जुड़े उत्पादों के मूल्य से गन्ना भुगतान के लिए निर्धारित धनराशि के कथित डायवर्जन का पूरा पैसा किसान...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.