Bijnor News: गन्ने के खेत में दिखा गुलदार, किसान के उड़े होश
बिजनौर, नवम्बर 30 -- Bijnor News: मंडावली क्षेत्र के ग्राम नियामतपुर में एक गन्ने के खेत में गुलदार को देख कर किसान के होश उड़ गए। किसान की सूचना पर परिजनों ने मौके पर पहुंच कर गुलदार को खदेड़ा। ग्राम नियामतपुर निवासी ओंकार सिंह पुत्र हरनाम सिंह अपने खेत में फसल को नलकूप से पानी दे रहे थे, अचानक गन्ने के खेत से गुलदार निकलकर धूप में बैठ गया। जिसे देख कर किसान ओंकार सिंह के होश उड़ गए उसने परिजनों को सूचना दी। सूचना पर शौकीन सिंह, अजय पाल सिंह, बहादुर सिंह, संजीव कुमार, प्रवीण सिंह, जितेंद्र सिंह ग्रामीण व परिजन मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने गुलदार को खदेड़ दिया। सूचना पर वन क्षेत्राधिकारी राजगढ़ देव ऋषि सक्सेना अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों ने रेंजर से पिंजरा लगवाने की मांग की है। रेंजर देव ऋषि सक्सेना कहना है कि जल्द ही पिंजरा ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.