Bijnor News: गन्ने के खेत में छिड़काव करते करंट लगने से किसान की मौत
बिजनौर, अगस्त 6 -- Bijnor News: धामपुर। ग्राम नसीरपुर बनवारी में गन्ने की फसल पर कीटनाशक दवा का छिड़काव कर रहे किसान की हाईटेंशन करंट की चपेट में आने से मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया। बुधवार को सुनील कुमार (30) पुत्र विक्रम सिंह अपने खेत में स्प्रे मशीन से गन्ने की फसल पर कीटनाशक का छिड़काव कर रहा था। इसी दौरान स्प्रे मशीन का लंबा पाइप रॉड खेत के ऊपर से गुजर रही हाईटेंशन लाइन के संपर्क में आ गई। संपर्क होते ही तेज करंट फैल गया। सुनील उसकी चपेट में आ गया। करंट इतना तेज था कि उनकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंचे। जहां मृतक की मौत से परिवार में चीख-पुकार मच गई। हादसे के बाद भाकियू लोक शक्ति के कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों ने मृतक के परिजनों को उचित मुआवजा देने की म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.