बिजनौर, अक्टूबर 31 -- Bijnor News: भाकियू की बैठक में तहसील अध्यक्ष चौ. गजेन्द्र सिंह टिकैत ने शुगर मिल चलने से पहले गन्ने के रेट की घोषणा 800 रुपये कुंतल करने की मांग की। चौ.गजेन्द्र सिंह टिकैत ने कहा शुगर मिल चलने वाली है, रेलवे फाटक शुगर मिल के सामने है रेलवे ने दो लाइन उठा दी गई हैं, जिससे सड़क ऊंची नीची होने के कारण ट्रैक्टर ट्रालियों में गन्ना ले जाते समय दिक्कतें आएंगी। ब्लॉक अध्यक्ष अवनीश कुमार ने कहा किसानों की समस्याओं का समाधान नहीं हुआ तो संघर्ष के लिए तैयार है। बैठक में गजराम सिह, हरिओम यादव, दीपक त्यागी, भूपेंद्र सिंह, पोखर सिंह, सुखवीर सिंह, फयाजुद्दीन, रामोतार सिंह, आलोक कुमार, दीपक चोहान, यशपाल सिंह, बन्टी कुमार, सत्यवीर सिंह, आदी बड़ी संख्या में किसान मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- Muzaffarnagar News: मिल चलने से पहले गन्ना मूल...