बिजनौर, सितम्बर 20 -- Bijnor News: नाम ही काफी गणपति का भवसागर से तरने को...., भगत के वश में हैं भगवान, बनाए सबके बिगड़े काम....जैसे मधुर भजनों पर झूमते हुए श्रद्धालुओं की उमड़ने वाली भीड़ से जगह-जगह गणपति बप्पा मोरया के जयकारों से मंदिरों का माहौल भक्तिमय हो गया है। गणपति महोत्सव की बीती शाम और प्रातः कालीन पूजा के मुख्य यजमान अरुण सर्राफ, अनिरुद्ध शर्मा, दिवाकर शर्मा, दिशु चौहान एवं उनके परिवार जनों को पंडित जितेंद्र डबराल और पंडित संजय डबराल ने पूरे विधि विधान से स्थापित गणपति जी की पूजा अर्चना कराकर गणपति बप्पा को भोग लगाया। सभी को चरणामृत फल और अन्य मिष्ठानों का प्रसाद वितरित किया।मौके यह भी पढ़ें- Hapur News: गणपति महोत्सव में भजनों पर भाव-विभोर हुए श्रद्धालु पर श्रीगणेश चौथ महोत्सव समिति के संरक्षक चौधरी कुलबीर सिंह, अवनीश अग्रवाल, वि...