बिजनौर, नवम्बर 22 -- Bijnor News: गंज मेले में उमड़ रही भीड़ और वाहनों के दबाव के बीच यातायात व्यवस्था सुचारु बनाए रखने के लिए पुलिस ने व्यापक इंतजाम किए हैं। मेले में यातायात व्यवस्था की जिम्मेदारी दो यातायात निरीक्षकों (टीआई) समेत 82 पुलिसकर्मियों को सौंपी गई है। सभी पुलिसकर्मियों की अलग-अलग स्थानों पर ड्यूटी लगाई गई है, ताकि मेले में आने वाले श्रद्धालुओं और अन्य लोगों को जाम की समस्या से न जूझना पड़े। यातायात व्यवस्था संभालने के लिए दो टीआई और 11 यातायात उपनिरीक्षक (टीएसआई) तैनात किए गए हैं। इनके अलावा 41 मुख्य आरक्षी और आरक्षियों की ड्यूटी लगाई गई है। वहीं, 28 होमगार्ड भी यातायात संचालन में सहयोग कर रहे हैं। यह भी पढ़ें- सोनपुर मेले में 22 अस्थायी थाने हुए शुरू, थानाध्यक्षों ने संभाली कमान पुलिसकर्मी मेले के आसपास प्रमुख मार्गों, प्रव...