Bijnor News: गंगा में मछली का शिकार कर रहे दो शिकारियों को दबोचकर पुलिस को सौंपा
बिजनौर, जुलाई 5 -- Bijnor News: गंगा नदी में मछली का शिकार कर रहे दो शिकारियों को वन विभाग की टीम ने पकड़कर पुलिस को सौंप दिया। पुलिस ने दोनों का चालान कर दिया।शनिवार देर शाम राजगढ़ वन रेंज अंतर्गत नांगल खादर क्षेत्र में गंगा नदी से दो शिकारी मछली का शिकार कर रहे थे। जिसकी सूचना विश्व हिंदू परिषद कार्यकर्ताओं ने वन विभाग के अधिकारियों को दी। मौके पर वन विभाग के दरोगा योगेश कुमार के नेतृत्व में पहुंची टीम ने दोनों शिकारियों को दबोच लिया और थाने लाकर पुलिस को सौंप दिया। पकड़े गए अजीज और शहाबुद्दीन दोनों शिकारी गांव सराय आलम थाना नांगल के निवासी हैं। बताया जा रहा है कि बड़ी सख्या में ये शिकार गंगा में मछलियों का शिकार कर रहे हैं। जिसकी सूचना हिंदू संगठन के लोगों को लगी तो इन्होंने तुरंत वन विभाग को सूचित करते हुए इन पर अंकुश लगाने की मांग की...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.