बिजनौर, अगस्त 21 -- Bijnor News: गंगा बैराज में शुक्रवार की दोपहर एक बुजुर्ग ने छलांग लगाकर जान दे दी। मौके पर मौजूद पुलिस ने गोताखोरों की मदद से वृद्व की गंगा ने निकला और अस्पताल भेजा। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेज दिया।शुक्रवार की दोपहर गंगा बैराज पर एक वृद्व घूमते हुए अचानक गंगा में छलांग लगा दी। शोर सुनकर मौके पर पहुंची पुलिस ने गोताखोरों की मदद से उसे बाहर निकाला और उसे जिला अस्पताल भिजवाया। जहां चिकित्सकों से उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान गीता नगरी निवासी प्रमोद कुमार (75) पुत्र जसवंत कुमार त्यागी के रूप में हुई। पुलिस ने परिजनों को सूचना देकर शव पोस्टमार्टम को भेज दिया। वृद्व की मौत से परिजनों में कोहराम मचा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्र...