बिजनौर, अगस्त 17 -- Bijnor News: राष्ट्रीय गौरव के प्रतीक राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा का गंगा बैराज स्थित चौधरी चरण सिंह पार्क में भव्य लोकार्पण किया गया। बिजनौर नगर पालिका परिषद द्वारा स्थापित किए गए इस विशाल तिरंगे का लोकार्पण नगर पालिका अध्यक्ष इंदिरा सिंह व मुख्य विकास अधिकारी रणविजय सिंह ने संयुक्त रूप से विधि-विधान के साथ किया। लोकार्पण के बाद समारोह को संबोधित करते हुए पालिकाध्यक्ष इंदिरा सिंह ने कहा कि बिजनौर नगर पालिका परिषद देश के गौरव के प्रतीकों और महापुरुषों को सम्मान दिलाने के लिए लगातार कार्य कर रही है। इसी कड़ी में आज गंगा बैराज पर राष्ट्रीय ध्वज स्थापित किया गया है। कार्यक्रम में मुख्य रूप से भाजपा के वरिष्ठ नेता डॉ. बीरबल सिंह, सभासद हितेश सैनी, अमित ठाकुर, मानव सचदेवा, अफजाल पहाड़ी, लक्ष्मी वर्मा, प्रभाकर, अभिषेक अग्रवाल, मनो...