Bijnor News: गंगा बैराज पर बारिश में बेबस अंतिम यात्रा, फाइलों में ही जल रहा विद्युत शवदाहगृह
बिजनौर, सितम्बर 29 -- Bijnor News: बैराज गंगा घाट पर छाए अव्यवस्था के बादलों ने मोक्ष की राह को भी मुश्किल बना दिया है। क्षेत्र में लगातार तीन दिनों से हो रही मूसलाधार बारिश और श्मशान घाट पर बुनियादी सुविधाओं की कमी के कारण परिजनों को अपनों के अंतिम संस्कार के लिए भारी परेशानी झेलनी पड़ रही है। जीवन के अंतिम पड़ाव पर ससम्मान विदाई की आस लगाए परिजनों को बारिश के बीच घंटों शेड खाली होने का इंतजार करना पड़ रहा है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बीते रविवार दोपहर बैराज घाट पर उस समय हृदय विदारक स्थिति पैदा हो गई, जब एक साथ अलग-अलग क्षेत्रों से नौ शव अंतिम संस्कार के लिए पहुंचे। श्मशान घाट पर कुल पांच ही टिनशेड बने हुए हैं, जिससे एक समय में केवल पांच चिताओं को ही स्थान मिल पाया। बारिश का जोर होने के कारण बाकी चार शवों के परिजन अपनों के पार्थिव शर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.