बिजनौर, अक्टूबर 15 -- Bijnor News: उत्तर प्रदेश राज्य पोषित योजनांतर्गत रिवर रैंचिंग कार्यक्रम के तहत गंगा नदी में मत्स्य संसाधनों के सतत उपयोग, मत्स्य संपदा के संरक्षण तथा जलीय जैव विविधता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से बुधवार को गंगा में एक लाख रोहू, नैन एवं कतला की मत्स्य अंगुलिकाएं प्रवाहित की गईं। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जिला पंचायत अध्यक्ष बिजनौर साकेंद्र प्रताप सिंह उपस्थित रहे। जिला पंचायत अध्यक्ष साकेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि गंगा नदी में मत्स्य अंगुलिकाओं को प्रवाहित करने से गंगा की स्वच्छता एवं जलीय पारिस्थितिकी को बनाए रखने में मदद मिलेगी। इस अवसर पर सहायक निदेशक मत्स्य बिजनौर शिव कुमार, वरिष्ठ मत्स्य निरीक्षक अमित कुमार शुक्ला, मत्स्य निरीक्षक विनय कुमार गौतम, नितेश कुमार गौड़ सहित मत्स्य विभाग के अन्य अधिकारी-कर्म...