Bijnor News: गंगा का जलस्तर बढ़ने से तीसरे दिन भी बंद रहा चांदपुर-हस्तिनापुर मार्ग, किसानों की फसल जलमग्न
बिजनौर, जुलाई 14 -- Bijnor News: जलीलपुर क्षेत्र में लगातार हुई बारिश के बाद गंगा का जलस्तर बढ़ने से हालात गंभीर बने हुए हैं। खेतों में पानी भरने के कारण किसानों की फसल जलमग्न हो गई। पानी की निकासी के लिए चांदपुर-हस्तिनापुर स्टेट हाईवे को जेसीबी से काटा गया, जिससे तीसरे दिन भी मार्ग पर वाहनों का आवागमन पूरी तरह बंद रहा। लोगों को 70 किलोमीटर अतिरिक्त दूरी तय कर अपने गंतव्य तक पहुंचना पड़ रहा है।जलीलपुर क्षेत्र में दो दिन तक हुई लगातार बारिश के बाद गंगा नदी का जलस्तर बढ़ गया है। जलस्तर बढ़ने से नदी का तेज बहाव और मिट्टी का कटाव पश्चिम दिशा की ओर होने लगा। इसके चलते सिरजोपुर, गामड़ी, भीमकुंड, मनोहरपुर, खेड़ी कला और बढ़वा गांवों के खेतों में बारिश का पानी भर गया, जिससे किसानों की फसल जलमग्न हो गई।खेतों में भरे पानी की निकासी दक्षिण दिशा की ओर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.