Bijnor News: खौफ: घर से निकली महिला को खींच ले गया गुलदार, जंगल में मिला शव
बिजनौर, सितम्बर 10 -- Bijnor News: किरतपुर थानाक्षेत्र के गांव आलोपुर उर्फ राजारामपुर फाजिल में गुरुवार सुबह घर से बाहर निकली 45 वर्षीय महिला पर घात लगाए बैठे गुलदार ने हमला कर दिया। गुलदार महिला को खींचकर जंगल की ओर ले गया, कुछ देर बाद घर के बाहर खून के निशान मिलने पर परिजनों और ग्रामीणों ने तलाश शुरू की। करीब 700 मीटर दूर जंगल में महिला का शव मिलने से गांव में कोहराम मच गया। घटना के बाद ग्रामीणों में दहशत के साथ वन विभाग के खिलाफ आक्रोश फैल गया। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि कई दिनों से गुलदार की मौजूदगी की सूचना और उसके फोटो-वीडियो देने के बावजूद वन विभाग ने उसे पकड़ने के लिए प्रभावी कदम नहीं उठाए। उधर, भाकियू ने सड़क पर शव रखकर जाम लगा दिया और मौके पर पहुंचे डीएफओ को बंधक बना लिया, बाद में आश्वासन पर जाम खोला गया। यह भी पढ़ें- Bijnor New...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.