Bijnor News: खो नदी के कटाव ने बढ़ाई चिंता, बंद पेट्रोल पंप तक पहुंचा खतरा
बिजनौर, अगस्त 30 -- Bijnor News: खो नदी के लगातार बढ़ते कटाव ने शेरकोट क्षेत्र में चिंता बढ़ा दी है। नए पुल के समीप नदी का कटाव बढ़ते-बढ़ते बंद पड़े पेट्रोल पंप के पीछे तक पहुंच गया है। नदी तेजी से जमीन काट रही है, जिससे आसपास के लोगों को भविष्य में किसी बड़े खतरे की आशंका सताने लगी है। पहाड़ी क्षेत्रों में लगातार हो रही बारिश के चलते नदी का जलस्तर बढ़ने पर कटाव और तेज होने की संभावना जताई जा रही है। यह भी पढ़ें- नेपाल को लेकर अलर्ट के बीच यूपी के इस जिले बढ़ा बाढ़ का खतरा, तेजी से बढ़ रही नदीकटाव के प्रभाव कई बीघा भूमि पहले ही कटाव की भेंट चढ़ी स्थानीय लोगों के मुताबिक नए पुल के पास खो नदी का बहाव बंद पेट्रोल पंप के पीछे की जमीन से सीधे टकरा रहा है। पिछले करीब दो वर्षों में नदी यहां कई बीघा भूमि को अपने आगोश में ले चुकी है। इस बार नदी का...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.