बिजनौर, जुलाई 5 -- Bijnor News: किसान के खेत मे खड़े खैर के पेड़ को बीती रात चोरों द्वारा काट लिया गया । जब किसान खेत पर पहुचा तो वहां सिर्फ टहनियां बची थी।सुबह धर्मवीर सिंह व उनके परिजनों खेत पर गये तो बोरिंग के पास खडे खैर के पेड़ को काट दिया गया और कीमती लकड़ी के गट्टे को चोर चुरा कर ले गये । शेष लकड़ी व टहनियां मौके पर पड़ी मिली । किसान धर्मवीर सिंह के भतीजे शरद विश्नोई उर्फ लवी विश्नोई ने थाने पहुंच तहरीर देने के बात कही है ।पुलिस ने कहा कि जानकारी नही मिली है तहरीर मिलने पर कार्यवाही की जाएगी । यह भी पढ़ें- Gangapar News: दसौती गांव से तीन भैंस चोरी, दी तहरीर

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...