Bijnor News: खेत में काम करते समय करंट लगने से मजदूर की मौत
बिजनौर, जुलाई 15 -- Bijnor News: अफजलगढ़। सोलर फेंसिंग का करंट लगने से खेत में काम कर रहे मजदूर की मौत हो गई। घटना से मृतक के घर कोहराम मच गया। घटना स्थाल पर पंहुचे विभागीय अधिकारियों ने मामले की जांच शुरू कर दी है। बुधवार को दोपहर कादराबाद क्षेत्र के गांव कटारमल में करंट सोलर की चपेट में आने से खेत में काम कर रहे मजदूर की मौत हो गई। गांव कटारमल निवासी राजकुमार सिंह पुत्र रणजीत सिंह गांव के ही रमेश सिंह के खेत में खाद डाल रहा था। इस दौरान राजकुमार का स्पर्श खेत की रखवाली के लिए लगी सोलर फेंसिंग के तार से हो गया। करंट लगते ही वह जमीन पर गिर गया तथा मौके पर ही उसकी मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही घटना स्थल पर भारी संख्या में ग्रामीणों की भीड़ इकट्ठा हो गई। युवक की मौत की खबर से उसके घर पर कोहराम मच गया तथा परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.