Bijnor News: खुलासाः सैनी मंदिर के दानपात्र से चोरी करने वाला गिरफ्तार
बिजनौर, अगस्त 26 -- Bijnor News: बिजनौर। सैनी मंदिर के दानपात्र से रुपये चोरी करने के मामले में शहर कोतवाली पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी किए गए 973 रुपये, एक पिट्टू बैग और घटना में प्रयुक्त इलेक्ट्रिक स्कूटी बरामद की है। शहर कोतवाली पुलिस के अनुसार, काजीपाड़ा निवासी राजेंद्र पुत्र रामकिशन ने मंगलवार को कोतवाली शहर में तहरीर देकर बताया था कि अज्ञात व्यक्ति ने ईदगाह रोड स्थित सैनी मंदिर के दानपात्र में रखे रुपये चोरी कर लिए हैं। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी।जांच के दौरान पुलिस ने बुधवार को आदित्य पुत्र संदीप शर्मा निवासी साईपुरम कॉलोनी, शहर कोतवाली को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसके कब्जे से 973 रुपये नकद, एक पिट्टू बैग और काले व गहरे नीले रंग की इलेक्ट्रिक स्कूटी बरामद की। सीओ सिटी अभय...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.