बिजनौर, अक्टूबर 7 -- Bijnor News: शहर कोतवाली पुलिस ने बुजुर्ग से तमंचे के बल पर बाइक, मोबाइल और नकदी लूटने के मामले का खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से लूटी गई बाइक, तमंचा और कारतूस बरामद हुआ है। पूछताछ में आरोपियों ने लूट की रकम और सामान के बाद उत्तराखंड में बैंक लूट की तैयारी की बात बताई। पुलिस ने तीसरे आरोपी को भी गिरफ्तार किया है। मंगलवार को पत्रकारों से वार्ता करते हुए एसपी कृष्ण कुमार बिश्नोई ने बताया कि हीमपुर दीपा थाना क्षेत्र के गांव सब्दलपुर निवासी कय्यूम ने पांच अक्तूबर को शहर कोतवाली में तहरीर देकर आरोप लगाया था कि तीन अक्तूबर को गंज नहर पुलिया के पास बदमाशों ने तमंचा दिखाकर नकदी, मोबाइल और बाइक लूट ली थी। विवेचना के दौरान पुलिस ने दीपक उर्फ छोटू पुत्र तेजपाल सिंह निवासी सुजातपुर खादर थाना...