Bijnor News: खुलासाः गुलदार नहीं, गला घोंटकर की गई थी वीरो देवी की हत्या
बिजनौर, जुलाई 21 -- Bijnor News: हीमपुर दीपा थाना क्षेत्र के गांव अजुपुरा जट में सोमवार की शाम को खेत पर चारा लेने गई वृद्धा वीरोदेवी की मौत के मामले में बड़ा खुलासा हुआ है। जिस घटना को पहले गुलदार के हमले से हुई मौत माना जा रहा था, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में वह हत्या निकली। रिपोर्ट के अनुसार वीरोदेवी की मौत गला घोंटने से हुई थी। इसके बाद पुलिस ने मामले की जांच हत्या के एंगल से शुरू कर दी है। सोमवार शाम 71 वर्षीय वीरोदेवी पत्नी मुन्ने सिंह अपने बेटे मनीराम के साथ खेत पर पशुओं के लिए चारा काटने गई थीं। कुछ देर बाद उनकी मौत हो गई। परिजनों और ग्रामीणों ने आरोप लगाया था कि खेत में घात लगाए बैठे गुलदार ने उन पर हमला कर दिया, जिससे उनकी मौत हो गई। परिजनों ने गुलदार के हमले से मौत होना बताकर हंगामा किया था。 यह भी पढ़ें- Bijnor News: अजुपुरा जट में ग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.