बिजनौर, जुलाई 13 -- Bijnor News: बिजनौर में रविवार को आयोजित सर्व ब्राह्मण महासभा की बैठक में प्रदेश अध्यक्ष रोहित भारद्वाज ने तहसील चांदपुर के गांव अलावलपुर निवासी खिलेंद्र शर्मा को महासभा का युवा जिला अध्यक्ष मनोनीत किया। इस अवसर पर संगठन के पदाधिकारियों ने उन्हें बधाई देते हुए संगठन को मजबूत करने का आह्वान किया। बैठक में अनित शर्मा, मुकुल शर्मा, हनी शर्मा, अनूप पाराशर, पीयूष, मयंक, मोहित शर्मा, कार्तिक सहित अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...