Bijnor News: खिलाड़ियों ने दिखाया शानदार खेल, हुआ चयन
बिजनौर, अगस्त 25 -- Bijnor News: बिजनौर, संवाददाता। नेहरू स्टेडियम में अंतर क्षेत्रीय हॉकी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें जनपदीय हॉकी खिलाड़ियों का चयन बालक एवं बालिका दोनों वर्गों में किया गया। प्रतियोगिता में बिजनौर एवं चांदपुर क्षेत्र के खिलाड़ियों ने प्रतिभाग कर अपनी खेल प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता का शुभारंभ आरजेपी इंटर कॉलेज बिजनौर के प्रधानाचार्य गय्यूर आसिफ ने किया। उन्होंने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया। उन्हें खेल भावना के साथ प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि खेल विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। प्रतियोगिता में चयनकर्ता के रूप में एमजीएमपीएम इंटर कॉलेज किरतपुर के मोहम्मद यूनुस उपस्थित रहे। यह भी पढ़ें- चयन प्रतियोगिता से कानपुर हॉकी टीम च...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.