बिजनौर, सितम्बर 7 -- Bijnor News: किसान शूटिंग रेंज बिजनौर व मोहम्मदपुर मंडावली बिजनौर में नवनीत कुमार खैरपुर हल्दौर निवासी तथा नरेंद्र सिंह मकसूदपुर हफिज निवासी को जिला महासचिव राष्ट्रीय लोकदल खेल प्रकोष्ठ बिजनौर व चंदपुरा बंगाली कॉलोनी निवासी सुख रंजन बक्शी को जिला सचिव नियुक्त किया। राष्ट्रीय लोकदल खेल प्रकोष्ठ की एक महत्वपूर्ण बैठक एवं सदस्यता ग्रहण कार्यक्रम आयोजित हुआ। कार्यक्रम के आयोजक राष्ट्रीय लोकदल खेल प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष शमीम अहमद रहे।इस अवसर पर अनेकों खिलाड़ी व युवाओं ने राष्ट्रीय लोकदल की सदस्यता ग्रहण कर पार्टी के प्रति अपना विश्वास व्यक्त किया। इस दौरान शमीम अहमद ने कहा कि आप सभी के जुड़ने से संगठन मजबूत होगा।इस दौरान नवनीत कुमार, नरेंद्र कुमार, कलवा चौधरी, अनुज चौधरी, सुख रंजन सिंह, विश्वनाथ, कुंसर, सगुन चौधरी, अर्णव, प्...