Bijnor News: खारी नदी में अचानक पानी बढ़ने से डूबा युवक
बिजनौर, सितम्बर 3 -- Bijnor News: थाना क्षेत्र के गांव किशनपुर कुंडा निवासी 18 वर्षीय युवक खारी नदी पार करते समय अचानक पानी बढ़ने से नदी में डूब गया। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों की मदद से युवक की तलाश शुरू कर दी गई। देर शाम तक युवक का कोई सुराग नहीं लग सका।मिली जानकारी के अनुसार, ग्राम किशनपुर कुंडा निवासी शहवाज पुत्र रियासत (18 वर्ष) गुरुवार को अपने अन्य साथियों के साथ बकरियां चराकर घर लौट रहा था। रास्ते में सभी लोग खारी नदी पार कर रहे थे। बताया जा रहा है कि शहवाज के साथी और बकरियां नदी पार कर चुके थे, जबकि वह पीछे रह गया। इसी दौरान अचानक नदी में पानी बढ़ गया और तेज बहाव की चपेट में आकर शहवाज डूब गया। घटना की जानकारी एक ग्रामीण ने पीआरवी को दी। सूचना मिलते ही उपनिरीक्षक सिनोद कुमार पुलिस बल एवं पीआरवी टीम के...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.