Bijnor News: खाद खरीदने आए युवक-युवती डेढ़ लाख चोरी कर ले गए
बिजनौर, सितम्बर 25 -- Bijnor News: जलीलपुर स्थित चांदपुर सहकारी क्रय विक्रय केंद्र समिति द्वारा संचालित उर्वरक बिक्री केंद्र पर शुक्रवार की शाम लगभग 4:00 बजे दुकान पर हर्ष पुत्र विनोद कुमार बिजनौर निवासी बैठे हुए थे तभी बाइक से नकाबपोश एक महिला और हेलमेट लगाए हुए एक पुरुष दुकान के अंदर आए। दुकान पर मौजूद हर्ष से डाया उर्वरक खाद लेने के लिए कहा। महिला ने बताया मुझे खुला खाद चाहिए और हमारे पास खाद ले जाने के लिए कुछ भी नहीं है। आप अपने ही खाली कट्टे में खाद दे दो। दुकानदार महिला की बात सुनकर अंदर गोदाम से खाली कट्टा लेने चला गया और महिला ने गल्ला खींचकर उसमें रखे डेढ़ लाख से अधिक रुपए लेकर फरार हो गए। दुकानदार हर्ष गोदाम से बाहर आया तब तक वे लोग बाइक लेकर फरार हो चुके थे। दुकानदार ने तुरंत अपना गल्ला देखा उससे रुपए गायब थे। आसपास के लोगों क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.