बिजनौर, सितम्बर 6 -- Bijnor News: ग्राम पंचायत बुढ़नपुर में खलिया नाला पर कथित अतिक्रमण के कारण किसानों की फसल बर्बाद होने का मामला सामने आया है। किसानों का आरोप है कि नाला अवरुद्ध होने से बारिश और खेतों का पानी नहीं निकल पाता, जिससे हर साल उनकी फसल जलभराव की चपेट में आ जाती है। समस्या का समाधान नहीं होने पर अब पीड़ित किसानों ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से पत्र भेजकर कार्रवाई की मांग की है। पीड़ित किसानों के अनुसार खलिया नाला गाटा संख्या 41 और 180 में स्थित है। नाले पर अत्यधिक अतिक्रमण के कारण करीब पांच बीघा कृषि भूमि की फसल वर्ष 2022 से लगातार प्रभावित हो रही है। किसानों का दावा है कि हर वर्ष करीब एक लाख रुपये मूल्य की फसल बर्बाद हो जाती है।

किसानों की शिकायतें किसानों का कहना है कि उन्होंने मुख्यमंत्री पोर्टल, तहसील दिवस, ब्लॉक अधिका...