बिजनौर, नवम्बर 15 -- Bijnor News: लोक आस्था के महापर्व छठ के दूसरे दिन कार्तिक शुक्ल पंचमी शनिवार शाम को खरना का प्रसाद ग्रहण करने के साथ ही व्रती महिलाओं का करीब 36 घंटे का निर्जल उपवास शुरू हो गया। इससे पूर्व शुक्रवार को नहाय-खाय के साथ चार दिवसीय अनुष्ठान की शुरुआत हुई थी। ​शनिवार को दिनभर के उपवास के बाद शाम को व्रतियों ने पूरी स्वच्छता के साथ मिट्टी के चूल्हे पर प्रसाद तैयार किया। स्थानीय निवासी अभिषेक श्रीवास्तव के अनुसार प्रसाद स्वरूप गन्ने के रस या गुड़ में बनी चावल की खीर, दूध, चावल का पिट्ठा और घी चुपड़ी रोटी बनाई गई। यह भी पढ़ें- Farrukhabad Kannauj News: खरना के साथ निर्जला व्रत शुरू, छठी मैया की आराधना में डूबेखरना प्रसाद के बाद निर्जल उपवास पूजा-अर्चना के बाद व्रतियों ने स्वयं प्रसाद ग्रहण किया और आस-पड़ोस के लोगों को भी निमंत्...