Bijnor News: खजुराजट में मृत्यु भोज पर पूर्ण पाबंदी
बिजनौर, नवम्बर 1 -- Bijnor News: ग्राम पंचायत खजुराजट में सर्व समाज की बैठक हुई। जिसमें समाज में प्राप्त बुराइयों को दूर करने का संकल्प लिया गया। इस दौरान मृत्यु भोज पर पाबंदी, गांव में किन्नर को 11 सौ से अधिक न देने आदि सहित कई प्रस्ताव पास हुए। नियम तोड़ने वाले पर 51सौ का जुर्माना भी रखा गया। रविवार को ग्राम पंचायत कार्यालय पर आयोजित ग्रामीणों की बैठक में विभिन्न मुद्दों पर चर्चा हुई। सर्वसम्मति से मृत्यु भोज पर पूर्ण पाबंदी रखने, रस्म पगड़ी पर ही जाने की परंपरा बनाने, श्मशान घाट पर शराब नही पीने अथवा पीकर आने पर जुर्माना लगेगा। अंतिम संस्कार के दौरान लड्डू या खाने का आयोजन पूरी तरह से बंद रहेगा। गांव में बधाई मांगने आने वाले किन्नरों को 11सौ रुपये से अधिक नहीं देने पर सभी ने सहमति जताई। प्रस्ताव को पारित करने के लिए ग्रामीणों की समिति ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.