Bijnor News: क्रेडिट कार्ड से 1.50 लाख रुपये की साइबर ठगी
बिजनौर, अगस्त 18 -- Bijnor News: मोहल्ला पतियापाड़ा निवासी हितेश कुमार शर्मा के क्रेडिट कार्ड से साइबर ठगों ने करीब 1.50 लाख रुपये निकाल लिए। पीड़ित के अनुसार 15 अगस्त की शाम आईसीआईसीआई बैंक के नाम से आए फोन के बाद उसके क्रेडिट कार्ड से चार बार में कुल 1,49,995 रुपये की ऑटो डेबिट कर ली गई।पीड़ित ने थाने में तहरीर देकर रकम वापस दिलाने और मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर साइबर ठगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुट गई। यह भी पढ़ें- Muzaffarpur News: क्रेडिट कार्ड हैक कर 93 हजार उड़ाए यह भी पढ़ें- डिजिटल अरेस्ट: जानिए देशभर में चर्चा में आई इस ठगी के जाल को
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.