Bijnor News: क्रिसेंट पब्लिक स्कूल के पास पेड़ से टकरा रही बिजली लाइन, हादसे का खतरा
बिजनौर, जुलाई 28 -- Bijnor News: चांदपुर-बास्टा मार्ग स्थित रूपपुर तिराहे के निकट क्रिसेंट पब्लिक स्कूल के पास बिजली विभाग की लापरवाही से बड़ा हादसा होने की आशंका बनी हुई है। एलटी लाइन का तार यूकेलिप्टस के पेड़ से टकरा रहा है, जबकि हाईटेंशन लाइन के खंभे पर लगा सुरक्षा जाल भी टूटा हुआ है।चांदपुर-बास्टा मार्ग स्थित रूपपुर तिराहे के पास क्रिसेंट पब्लिक स्कूल के समीप बिजली विभाग की लापरवाही सामने आई है। यहां एलटी लाइन का तार यूकेलिप्टस के पेड़ से सटा हुआ है, जिससे बरसात के मौसम में करंट फैलने और दुर्घटना होने का खतरा बना हुआ है। स्थानीय लोगों का कहना है कि तेज हवा या बारिश के दौरान पेड़ की शाखाएं तारों से टकराती हैं, जिससे कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है।इसके अलावा, पास में लगे हाईटेंशन लाइन के खंभे पर लगा सुरक्षा जाल भी टूट चुका है, जिससे खतरा ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.