Bijnor News: कोल्हू के पास गड्ढे में मिला युवक का शव, हत्या की आशंका
बिजनौर, अक्टूबर 15 -- Bijnor News: जलीलपुर क्षेत्र के गांव कुतुबपुर गामड़ी गन्धौर में मंगलवार रात कोल्हू के पास नल के गड्ढे में युवक का शव मिलने से हड़कंप मच गया। युवक का शव देखकर कोल्हू पर काम करने वाले लोगों ने परिजनों को सूचना दी। मौके पर पहुंचे परिजनों ने हत्या की आशंका जताई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। चांदपुर क्षेत्र के गांव नवादा निवासी सोनू कुमार (25 वर्ष) पुत्र भीम सिंह कुतुबपुर गामड़ी गन्धौर स्थित कोल्हू पर मजदूरी करता था। मंगलवार रात करीब नौ बजे उसका शव कोल्हू के निकट नल के गड्ढे में पड़ा मिला। बताया गया कि सोनू दाएं हाथ से दिव्यांग था और मेहनत-मजदूरी कर परिवार का पालन-पोषण करता था। वह चार भाइयों में सबसे बड़ा था और अविवाहित था।शव मिलने की सूचना पर प्रभारी निरीक्षक राहुल सिंह पुलिस टीम के साथ ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.