बिजनौर, अक्टूबर 7 -- Bijnor News: पुलिस ने न्यायालय के आदेश पर घर मे घुस कर चोरी करने व विरोध पर चाकू से हमला करने के आरोपी के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी। मोहल्ला नौधना निवासी बाबूराम पुत्र कुडवा सिंह ने कोर्ट में दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि 17 जुलाई की रात करीब ढाई बजे पड़ोसी मोनू पुत्र कृपाल उसके घर में घुस आया। वह उसकी पत्नी के सोने के कुंडल और चांदी की पायल चोरी कर रहा था। आहट से परिवार की नींद खुल गई और उन्होंने आरोपी को पकड़ने की कोशिश की। आरोप है कि पकड़े जाने पर आरोपी ने चाकू से हमला करने का प्रयास किया। शोर सुनकर मोहल्ले के लोग जुटने लगे तो वह जेवर लेकर फरार हो गया। शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी भी दी। बाबूराम के अनुसार घटना के बाद वह अलसुबह करीब चार बजे थाना शेरकोट पहुंचा। पुलिस मौके पर आई और आरोपी को अपने ...