बिजनौर, सितम्बर 5 -- Bijnor News: क्षेत्र में गुलदार की लगातार बढ़ती गतिविधियों को लेकर आम लोगों में भय का माहौल बना हुआ है। नजीबाबाद के जालबपुर गुदड़ की शिवलोकपुरम कॉलोनी में एक गुलदार कुत्ते को मुंह में दबाकर ले गया और घटना सीसीटीवी में कैद हो गई, जिससे क्षेत्रवासियों में दहशत फैल गई। हालांकि इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई, लेकिन गुलदार की मौजूदगी ने लोगों की चिंता बढ़ा दी है। घटना के बाद सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं संगठनों ने क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग उठाई है। मांग की गई है कि गुलदार के संभावित ठिकानों और कॉलोनी के आसपास कैमरे लगाए जाएं, जिससे उसकी गतिविधियों पर लगातार नजर रखी जा सके।सामाजिक कार्यकर्ताओं ने प्रशासन एवं वन विभाग से गुलदार को पकड़ने के लिए पिंजरा लगाए जाने की भी मांग की है। इसके साथ ही क्षेत्र में रहन...