Bijnor News: कॉलम पूरा न होने पर टला डीलर चुनाव
बिजनौर, अक्टूबर 8 -- Bijnor News: ग्राम पंचायत फरीदनगर मेहरपुर के राशन डीलर का चुनाव वोटरों की संख्या कम होने के चलते टल गया है। आगामी अब चुनाव 24 अक्टूबर को होगा। गुरुवार को सहायक पंचायत अधिकारी मनोज कुमार एवं ग्राम विकास अधिकारी रामनील ग्राम पंचायत फरीदनगर मेहरपुर के राशन डीलर की चुनाव प्रक्रिया करने के लिए पंचायत घर पहुंचे थे। मौके पर पंचायत के मतदाताओं की संख्या अनुपात की संख्या कम होने के कारण एवं दो दावेदारों के मौके पर न होने के कारण कॉलम पूरा नहीं हो सका। जिसके कारण राशन डीलर का चुनाव स्थगित कर दिया गया। ग्राम पंचायत अधिकारी राम नील सिंह ने बताया कि अब चुनाव 24 अक्टूबर को होगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.