Bijnor News: कैशलेस चिकित्सा सुविधा प्रदान करने पर प्रदेश सरकार की सराहना की
बिजनौर, अगस्त 31 -- Bijnor News: टीचर्स सेल्फ केयर टीम (टीएससीटी) के प्रतिनिधि मंडल ने भाजपा जिलाध्यक्ष भूपेंद्र चौहान और सदर विधायक सूची चौधरी और उनके पति भाजपा नेता ऐश्वर्य मौसम चौधरी को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन देकर प्रदेश सरकार द्वारा शिक्षकों के लिए की गई घोषणाओं की सराहना की। ज्ञापन में शिक्षकों, शिक्षामित्र, अनुदेशकों, रसोइयों एवं उनके परिवारों के लिए कैशलेस चिकित्सा सुविधा प्रदान करने पर प्रदेश सरकार की सराहना की गई। ज्ञापन देने वालों में जिला संयोजक नवाब आलम, जिला प्रवक्ता नीरज कुमार वर्मा और जिला मीडिया प्रभारी गिरिराज सिंह शामिल रहे। उधर, टीएससीटी की जीवनदान योजना के जिला प्रभारी अशोक कुमार व जिला कोषाध्यक्ष दुष्यंत कुमार के नेतृत्व में भाजपा जिलाध्यक्ष को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन दिया गया। यह भी पढ़ें- Etawah Auraiya News: ट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.