Bijnor News: कैड़े वाले बाबा के स्थल पर लगा विशाल भंडारा
बिजनौर, अगस्त 9 -- Bijnor News: कैड़े वाले बाबा के पावन स्थान पर सामूहिक पूजन कार्यक्रम एवं विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। बड़ी संख्या में पहुंचे श्रद्धालुओं ने पूजा अर्चना कर भंडारे का प्रसाद ग्रहण किया। इस दौरान पावन स्थल भजनों और जयकारों से भक्ति मय बना रहा। सभी ने परिवारों में शांति खुशहाली एवं समृद्धि का वातावरण बनाए रखने की प्रभु के चरणों से कामना एवं प्रार्थना की। इस मौके पर परिसर में लगाई गई चाट पकौड़ी सौंदर्य प्रसाधन आदि की दुकानों पर भी श्रद्धालुओं ने जमकर खरीदारी की। यह भी पढ़ें- शिविर में श्रद्धालुओं ने कांवड़ियों की सेवा, प्रसाद बांटा
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.