बिजनौर, अगस्त 22 -- Bijnor News: बिजनौर रोड पर गांव असदपुर धमरोली में कैन्टीन पर एक युवक मारपीट में घायल होगया। पीड़ित ने कई लोगों पर गाली-गलौज कर, जातिसूचक शब्दों का प्रयोग कर तथा लोहे के कड़े से सिर पर वार कर घायल करने का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट लिखाई है। शुक्रवार को गांव असदपुर धमरोली निवासी कुलदीप कुमार पुत्र धर्मवीर ने रिपोर्ट लिखाई कि 20 अगस्त की रात लगभग साढ़े ग्यारह बजे वह माधव फिलिंग स्टेशन के निकट स्थित अपनी कैन्टीन पर कुछ लोग पहुंचे और उसके साथ गाली-गलौज करने लगे। विरोध करने पर आरोपियों ने उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। पीड़ित का आरोप है कि मारपीट के दौरान आरोपियों ने अपने हाथों में पहन रखे लोहे के कड़ो से उसके सिर पर वार किया। जिससे उसके सिर में घाव होने से खून बहने लगा। पीड़ित ने लिखाई रिपोर्ट में मारपीट और गाली-गलौज के लिए टीकम पुत...