बिजनौर, अक्टूबर 29 -- Bijnor News: चोर कैंटर से तिरपाल काटकर हजारों रूपए का तेल चोरी कर ले गए। चालक ने पुलिस में तहरीर देकर मामले में जांच कर कार्रवाई की गुहार लगाई है। धामपुर के मोहल्ला नई सराय निवासी शाह आलम कैंटर चलता है। दो दिन पहले उसने धामपुर के एक गोदाम से अपने कैंटर में शांति आंवला तेल की पेटी लादी थी। उसे पेटी लेकर धामपुर से आगरा जाना था। आरोप है कि जब उसकी कैंटर धामपुर के मोहल्ला नई सराय के बाहर खड़ी थी, तब चोरों ने कैंटर से 116 पेटी चोरी कर ली। चालक को आगरा में तेल की पेटी उतारने के दौरान घटना की जानकारी लगी। पीड़ित ने पुलिस में तहरीर देकर कार्रवाई की गुहार लगाई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...