Bijnor News: कैंटर की टक्कर से महिला की मौत, बेटा घायल
बिजनौर, अक्टूबर 25 -- Bijnor News: शहर कोतवाली क्षेत्र के चक्कर रोड पर जीएसटी कार्यालय के सामने रविवार को कैंटर की टक्कर से स्कूटी सवार महिला की मौत हो गई, जबकि उनका बेटा घायल हो गया। हादसे के बाद चालक कंटेनर छोड़कर मौके से फरार हो गया। पुलिस ने महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। महिला की मौत से परिजनों में कोहराम मचा है। मंडावर निवासी अरविंद गुप्ता प्रकाश पब्लिक स्कूल के प्रबंधक हैं। रविवार को अरविंद गुप्ता की पत्नी लता गुप्ता (57) अपने बेटे उमंग गुप्ता के साथ स्कूटी पर सवार होकर बिजनौर आई थीं। चक्कर रोड पर जीएसटी कार्यालय के सामने उनकी स्कूटी को कैंटर ने टक्कर मार दी। हादसे में लता गुप्ता की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उनका बेटा उमंग घायल हो गया।हादसे के बाद चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.