बिजनौर, अक्टूबर 21 -- Bijnor News: शहर कोतवाली पुलिस ने बिजली केबल चोरी करने के आरोप में पांच युवकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी की तीन बाइक, एल्युमिनियम तार का बंडल और तार काटने का कटर बरामद किया है। पुलिस के अनुसार, आरोपी बाइकों की नंबर प्लेट बदलकर या हटाकर सुनसान स्थानों से बिजली केबल चोरी करते थे। शहर कोतवाली पुलिस के मुताबिक मंगलवार को उपनिरीक्षक विनय कुमार पुलिस टीम के साथ क्षेत्र में गश्त पर थे। इस दौरान मुखबिर ने सूचना दी कि झंडापुर रोड पर पहले तार चोरी करने वाले कुछ लोग दोबारा उसी स्थान पर पहुंचे हैं। पुलिस ने घेराबंदी कर पांचों को मोटरसाइकिलों समेत पकड़ लिया। यह भी पढ़ें- Bijnor News: ट्यूबवेल और दुकान में चोरी करने का आरोपी गिरफ्तार, सामान बरामदआरोपियों की पहचान और बरामदगी पकड़े गए आरोपियों की पहचान नि...