Bijnor News: केक काटकर, भंडारा और वृक्षारोपण कर मनाया अखिलेश यादव का जन्मदिन
बिजनौर, जुलाई 2 -- Bijnor News: बिजनौर। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का जन्मदिवस बिजनौर में धूमधाम से मनाया गया। जिलाध्यक्ष हनी फैसल के नेतृत्व में जिला कार्यालय पर आयोजित कार्यक्रम की शुरुआत केक काटकर हुई। इस अवसर पर पार्टी कार्यालय के बाहर विशाल भंडारे और राहगीरों को शर्बत वितरण का आयोजन किया गया। इसके साथ ही सपाइयों ने जिला अस्पताल पहुंचकर मरीजों को फल वितरित किए और विभिन्न स्थानों पर फलदार व छायादार पौधे लगाकर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया। जिलाध्यक्ष हनी फैसल ने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष के जन्मदिवस को समाजहित से जोड़ते हुए आगामी एक सप्ताह तक व्यापक पौधारोपण अभियान चलाया जाएगा। यह भी पढ़ें- अखिलेश यादव का 53वां जन्मदिन धूमधाम से मनाया उन्होंने कार्यकर्ताओं से वर्ष 2027 में सपा की सरकार बनाने...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.