बिजनौर, सितम्बर 5 -- Bijnor News: श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर नगर के सभी मंदिर दुल्हन की तरह सज गए। नगर के प्राचीन सिद्धपीठ बड़ा मंदिर मुक्तेश्वरनाथ, रामलीला बाग मंदिर, पंजाबी कॉलोनी मंदिर, मोहल्ला सैयदवाड़ा स्थित माता मंदिर, मनिहारी सराय साहूवान तिराहे स्थित प्राचीन पीपलेश्वर महादेव मंदिर, पाधान स्थित श्री खोखरा नाथ मंदिर, सरायमीर, आजाद कॉलोनी, कालाखेड़ी रोड, थाना परिसर और श्रीकृष्ण गौशाला स्थित मंदिर व ब्राह्मणी वाला तालाब सभी को आकर्षक ढंग से सजाया गया है। सभी मंदिरों में श्रीकृष्ण लीलाओं को दर्शाती मनोहारी झांकियां सजाई गई हैं। शाम से देर रात तक भजन-कीर्तन का दौर चलेगा और श्रद्धालु दर्शन, झांकियों और पालकी में बाल गोपाल को झुलाने के लिए मंदिरों में पहुंचेंगे। यह भी पढ़ें- Bijnor News: जन्माष्टमी पर दुल्हन की तरह सजे नगीना के मंदिर...