बिजनौर, सितम्बर 3 -- Bijnor News: देर शाम नांगल थाना निवासी युवक बाइक से मंडावरा कीओर आ रहा था तभी एक कुत्ते से बाइक टकरा गई। हादसे में बाइक सवार की मौत हो गयी। थाना नागल क्षेत्र संबलपुर बीतरा निवासी कुलदीप पुत्र मंगू अपनी बाइक से मंडावरा जा रहा था। कस्बा चंदक में कुत्ते की चपेट में आने से उसकी मौत हो गयी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव का पंचनामाभर पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया। मृतक के परिजनों में कोहराम मचा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...