Bijnor News: कुत्ते के हमले में मासूम घायल, उपचाराधीन
बिजनौर, अगस्त 15 -- Bijnor News: आवारा कुत्ते ने हमला करके मासूम को घायल कर दिया। पीड़ित मासूम सीएचसी में उपचाराधीन है। नगर के मौहल्ला जैनुल आबेदीन में निवासी वसीम अहमद की 6 वर्षीय पुत्री मिशवा घर के समीप खेल रही थी। इस दौरान वहां से गुजर रहा आवारा कुत्ता अचानक बच्ची पर हमलावर हो गया। चीखने की आवाज सुनकर आसपास मौजूद लोगों ने बामुश्किल कुत्ते को भगाया। इसके बाद मौके पर पंहुचे परिजन मासूम को सीएचसी लेकर गए। जहां एंटीरेबीज इंजेक्शन लगाए जाने सहित उसका उपचार किया जा रहा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.