Bijnor News: कुएं में गिरा नर गुलदार, वन विभाग की टीम ने किया रेस्क्यू
बिजनौर, अगस्त 23 -- Bijnor News: थाना कोतवाली देहात क्षेत्र के ग्राम महमूदपुर जगंल में शनिवार देर रात एक गुलदार गांव के बाहर स्थित कुएं में गिर गया। रविवार सुबह कुएं से गुलदार आवाज सुनाई देने पर ग्रामीणों को इसकी जानकारी हुई। ग्रामीणों ने वन विभाग की टीम को सूचना दी। वन विभाग की टीम ने घंटों की मशक्कत के बाद गुलदार का सफल रेस्क्यू किया। गुलदार के कुएं में गिरने की सूचना पर ग्रामीणों की भीड़ मौके पर जुट गई। रेस्क्यू किया गया नर गुलदार पूरी तरह स्वस्थ है। ग्राम महमूदपुर जगमल निवासी ब्रह्मपाल सिंह का गांव से बाहर नाहर सिंह मंदिर के निकट स्थित कुएं में शनिवार देर रात अचानक गुलदार गिर गया। रविवार की सुबह आसपास से गुजर रहे ग्रामीणों को कुएं से गुलदार की आवाज सुनाई दी। ग्रामीणों ने पास जाकर देखा तो कुएं में गुलदार दिखाई दिया। इसके बाद मौके पर ग्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.