Bijnor News: किसान गोष्ठी में गन्ना रोग नियंत्रण के दिए टिप्स
बिजनौर, जुलाई 22 -- Bijnor News: ग्राम अमखेड़ा में धामपुर शुगर मिल की ओर से किसान गोष्ठी आयोजित की गई, जिसमें किसानों को गन्ने की फसल की बेहतर देखभाल तथा रोग एवं कीट नियंत्रण के संबंध में जानकारी दी गई। किसानों को काला चिट्ठा, काका बोरर सहित अन्य प्रमुख कीट एवं रोगों की रोकथाम के लिए समय पर रॉकेट व कनिका का स्प्रे करने की सलाह दी। साथ ही गन्ने की समय पर बंधाई और मिट्टी चढ़ाई के महत्व पर भी विस्तार से बताया।इस अवसर पर मिल उपाध्यक्ष आशीष शर्मा, वरिष्ठ सहायक उपाध्यक्ष संजीव कुमार, वरिष्ठ गन्ना प्रबंधक मनोज चौहान, कामरान अहमद, मुनीश कुमार सहित बड़ी संख्या में किसान मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- गन्ना सर्वे व फसल प्रबंधन पर चीनी मिल में प्रशिक्षण
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.