Bijnor News: किसानों के लिए बरसा सोना, धान बुवाई में आएगी तेजी
बिजनौर, जुलाई 7 -- Bijnor News: एक तरफ गर्मी और ऊपर से फसलों की सिंचाई को लेकर किसान बारिश का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। झमाझम बारिश से जहां गर्मी से निजात मिली तो वहीं बारिश फसलों के लिए सोना बरसी है। बारिश से किसानों के चेहरे खिल गए हैं। सोमवार की सुबह तेज धूप निकली। गर्मी से हर किसी का जीना मुहाल था। लोग पसीना पसीना हो रहे थे। दोपहर में अचानक आसमान में काले बादल छा गए और झमाझम बारिश शुरू हो गई। बारिश किसानों के लिए सोना बरसी है। खेत जलमग्न हो गए तो लोगों को गर्मी से राहत मिली। अब बारिश से जिले में धान की बुवाई में तेजी आएगी। धान बुवाई के लिए किसान बारिश का इंतजार कर रहे थे। अब जिले में धान बुवाई रफ्तार पकडेंगी और किसान समय रहते धान बुवाई करेंगे। बारिश से गन्ने, चारे की फसल को बड़ी राहत मिली है। किसान गर्मी से फसलों को बचाने के लिए सि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.