बिजनौर, अक्टूबर 13 -- Bijnor News: डीएम ने बिलाई चीनी मिल के प्रबंधक को निर्देशित किया कि किसानों के बकाया गन्ना मूल्य का भुगतान यथाशीघ्र सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने स्पष्ट किया कि किसानों के भुगतान में अनावश्यक विलंब बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और निर्धारित समय में भुगतान न करने पर संबंधित चीनी मिल प्रबंधन के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने सभी चीनी मिल प्रबंधकों को निर्देश दिए कि वे गन्ना किसानों के हितों को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए कार्य करें तथा किसानों को उनके गन्ने का भुगतान समय से उपलब्ध कराएं। डीएम उमेश प्रताप सिंह ने मंगलवार को कलक्ट्रेट स्थित महात्मा विदुर सभागार में जनपद की समस्त चीनी मिलों के प्रबंधकों के साथ बैठक कर गत पेराई सत्र के गन्ना मूल्य भुगतान की स्थिति की विस्तृत समीक्षा की। समीक्षा के दौरान पाया गया...