बिजनौर, जुलाई 7 -- Bijnor News: वरिष्ठ नागरिक सेवा समिति ने सीओ अंजनी कुमार चतुर्वेदी को ज्ञापन सौंप कर किसने की समस्याओं के समाधान की मांग उठाई है। सीओ को सौंपे ज्ञापन में किसानों पर हमला करने वाले जानवरों को मारने पर कार्रवाई ना करने, पेस्टिसाइड की दुकानों पर लगातार निगरानी रखने, गुलदारो को पड़कर विदेशी बॉर्डर पर छोड़ने, बचाव में सांड को मारने वाले किसान नागेंद्र पर दर्ज मुकदमा वापस लेने की मांग उठाई। ज्ञापन देने वालों में अध्यक्ष हरिराज सिंह, संतोष कुमार, राजेंद्र सिंह, जसवंत सिंह, कन्हैया सिंह, अखिलेश सिंह, प्रेम कुमार, नरेश सिंह रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...