बिजनौर, जुलाई 14 -- Bijnor News: एक किशोर ने मासूम के साथ दुष्कर्म किया। मासूम के बेहोश होने पर किशोर मौके से फरार हो गया। पीड़ित पिता की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है। पुलिस ने मासूम का मेडिकल परीक्षण कराया। पुलिस तलाश कर रही है।शहर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी किशोर ने सोमवार की शाम पड़ोसी की छह साल की बच्ची को बहला-फुसलाकर पास के जंगल में ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया। बच्ची के बेहोश होने पर आरोपी मौके से फरार हो गया। होश में आने पर मासूम ने घर पहुंचकर परिजनों को घटना की जानकारी दी। मंगलवार को परिजनों ने शहर कोतवाली पहुंचकर घटना की जानकारी दी। पुलिस ने बच्ची का मेडिकल परीक्षण कराया और पीड़ित पिता की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली। शहर कोतवाल अवनीत मान का कहना है कि रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। विधिक कार्रवाई की जा रही...